[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारत विकास परिषद गौरव के तीज महोत्सव मेंं हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

आश्री अग्रवाल बनीं तीज क्वीन व सीमा गर्ग रनर अप क्वीन

बुलंदशहर :भारत विकास परिषद् गौरव शाखा द्वारा होटल कलश में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की वरिष्ठ सदस्याओं ऊषा जैन तथा दया रानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी सदस्यों ने शिवपार्वती विवाह चित्र पर माल्यार्पण किया और गायत्री माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ किया।

आयोजकों द्वारा सभी को गुलाब के पुष्प भेंट कर स्वागत सत्कार किया।सभी उपस्थित सदस्यों ने मंच पर आकर कैटवॉक करते हुए परिचय दिया।

आश्री अग्रवाल और मंजू कंसल ने सावन की मल्हार सुना सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्षा गोयल ने मंनोरंजन कामेडी हिंदी में तंबोला प्रस्तुत कर सभी को भरपूर हंसाया।

इसके बाद नृत्य गीत संगीत गायन का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। अनेक आकर्षक व मनोरंजक गेम हुए। महिला संयोजिका पूनम मांगलिक द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कीं जिसमें सही उत्तर देने वालों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

तीज क्वीन का चयन तीन राउंड में संयोजिका अनु गर्ग द्वारा किया गया जिसमें आश्री अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया और सीमा गर्ग को रनर तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। समारोह में तीज क्वीन को ताज पहनाया और उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर केक काटा। उनको वैलकम गिफ्ट दिये गये।

महिलाओं और बच्चों के लिए झूले लगाए गए जिनपर झूलने का आनंद लिया गया। सेल्फ़ी पांइट और कपल सेल्फ़ी पांइट पर सैल्फी लेने की होड़ मची रही।

विजेताओं को गिफ्ट और सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सभागार में जनरल मीटिंग बुलाई गई जिसमें वर्तमान सत्र में बने आठ नये सदस्यों का परिचय दिया गया तथा बुके देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका अनु गर्ग और अरुणा गर्ग द्वारा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close