[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज दनकौर में रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया हर्षोल्लास के साथ 

दनकौर :आज  बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी  सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज दनकौर गौतमबुद्धनगर में आचार्यों व छात्र/छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियां एंव प्रतियोगिता आयोजित कर धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कविता शर्मा ने रक्षाबंधन का महत्व बताया और कहा कि आज भद्राकाल होने के कारण राखी का मुहूर्त प्रात:काल का रहेगा और सांयकाल रात्रि 8.30 बजे से रहेगा। भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नही होता। उन्होंने पौराणिक कथा श्री कृष्ण शिशुपाल और द्रौपदी का प्रसंग सुनाया। विद्यालय की बहिनों ने तिरंगा बनाकर व मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुति की।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्षाबंधन प्राचीन काल से भारत में मनाया जाता है। पहले राजपुरोहित अपने राजा के हाथ में रक्षा सूत्र बांधते थे। राजा अपने राज्य की प्रजा की रक्षा की प्रतिज्ञा करते थे। आज भी उस परम्परा का निर्वहन करते हुए बहिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का प्रण लेतें हैं। अन्त में प्रधानाचार्य जी ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। राष्ट्रीय गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ विद्यालय के सभी आचार्य व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Close