[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

व्यापार मंडल में शामिल हुए चौधरी श्यौपाल सिंह और करण वीर सिंह सिरोही

उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) का दामन थामा कांग्रेसी दिग्गजों ने 

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) उद्योग व्यापार मंडल ( नरेंद्र) की बैठक चांद पुर रोड़ स्थित मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई और सर्व सम्मति से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह को विशेष सलाहकार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य करण वीर सिंह सिरोही को विधानसभा बुलंदशहर प्रभारी बनाया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि श्यौपाल सिंह हमारे संस्थापक दिवंगत नरेंद्र अग्रवाल की नीतियों से काफी प्रभावित रहे हैं। उनके आने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। जिला मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि दोनों ही नेता काफी अनुभवी और जमीनी नेता हैं बड़े कारोबारी हैं उनका साथ हमारे संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है।

चौधरी श्यौपाल सिंह एवं करणवीर सिंह सिरोही ने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

शैलेन्द्र त्रिवेदी, राजेश गुप्ता मौहम्मद रियाज बबलू ठाकुर घनेंद्र शर्मा पीतांबर शर्मा, विजय गुप्ता अजय बंसल योगेश गुप्ता रामकुमार गुप्ता अजय अग्रवाल प्रीतम सिंह स्वामी परमदेव दुष्यंत विचित्र गुप्ता अभय कंसल आदि मौजूद रहे ,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close