[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

आई टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अशोका सदन विजयी

औरंगाबाद:- एन पी एस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आई टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कीं गई। शुभारंभ थानाध्यक्ष राजपाल तौमर, चेयरमैन अख्तर अली मेवाती डॉ तहसीन रजा डा निखत अफ्रीन व एडवोकेट अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नवीनतम टेक्नोलॉजी होने के कारण इसका हर क्षेत्र में उपयोग किया जा रहा है। व्यक्तित्व विकास के लिए कंप्यूटर टेक्नोलॉजी अत्यंत आवश्यक है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन नेहरू सदन, अशोका सदन टैगोर सदन गांधी सदन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूछें गये प्रश्नों के अपनी सूझबूझ और प्रतिभा दिखाते हुए सटीक उत्तर दिये।

निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर अशोका सदन को विजयी घोषित किया।

थाना प्रभारी राजपाल तौमर ने बच्चों को संबोधित करते हुए नवीनतम टेक्नोलॉजी का भरपूर ज्ञान प्राप्त करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम का संचालन बुशरा रज्जाक ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा, अंजू गुप्ता संजू शर्मा माधव सिंघल करिश्मा गौड़ बुशरा सलीम शिवानी भारद्वाज शिल्पी गोयल सचिन कुमार साक्षी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close