[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

दो सहेली छात्राओं ने नहर में कूद कर जान दी

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया छात्राओं के गांवों में मचा हाहाकार

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) अगौता थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ी निवासी और बी बी नगर के ग्राम निसुर्खा निवासी दो सहेलियां बीबीनगर के अन्नू बाल भारती स्कूल की कक्षा 10व कक्षा 11की छात्रा थीं। सहपाठी होने के साथ साथ दोनों आपस में सहेली भी थीं। शनिवार को स्कूल से घर वापस लौटते समय दोनों सहेलियां गंग नहर मडौना निसुर्खा पर पहुंचकर सेल्फ़ी लेने लगीं। इसके तुरंत बाद वो दोनों नहर पुल पर पहुंचीं और अपनी स्कूटी नहर किनारे खड़ी कर स्कूल टाई बैल्ट बैग आदि स्कूटी के पास रखकर दोनों सहेलियों ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। दोनों लड़कियों को पुल से नहर में कूदते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। परिजनों ने भी दोनों को खोजना शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों को डूबी लड़कियों की तलाश में लगाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

रविवार को सुबह लगभग 10बजे रजवाहे से एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शाम को दूसरी लड़की का शव भी सेगली झाल से बरामद कर लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार उनके गांवों में कर दिया गया।

थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। होनहार छात्राओं के दुखद आक्समिक निधन से दोनों गांवों में हाहाकार मचा हुआ है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close