[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

श्रीमद् भागवत कथा में परम पूज्य कथा व्यास श्री विजय कृष्ण जी महाराज ने आज की कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया बहुत ही मनमोहक वर्णन

बुलंदशहर:श्री श्याम सखा युवा मंडल के तत्वाधान में श्री राज राजेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के पावन प्रसंग में परम पूज्य कथा व्यास श्री विजय कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया प्रभु बालकृष्ण ने ब्रज में जन्म लेकर अपनी बाल लीलाओं के द्वारा अपने भक्तों को सुख प्रदान किया भगवान ने अपनी बंसी की मधुर तान से सभी भक्तों को आनंद की अनुभूति कराई भगवान श्री कृष्ण ने माखन की चोरी की महाराज श्री ने कहा मन ही हमारा माखन है भगवान हमारे मन को चुराते हैं,

कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए महाराज श्री ने गिरिराज जी की पावन कथा का श्रवण कराया भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र की पूजा बंद कराकर गोवर्धन की पूजा कराई गिरिराज जी की पूजा में भगवान ने यह शिक्षा दी कि व्यक्ति को अपना कर्म सदैव करते रहना चाहिए कर्म करने से ही व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है सभी भक्तों ने गिरिराज महाराज की पूजा की छप्पन भोग के दर्शन किए कथा के बीच बीच में महाराज जी के मुख से भजन सुनकर सभी भक्त भावविभोर होकर नृत्य करने लगे श्री गिरिराज महाराज के दिव्य झांकी का दर्शन कर सभी भक्तों ने दिव्यानंद प्राप्त किया महाराज श्री ने बताया जो मनुष्य गिरिराज जी की पूजा करता है श्री गिरिराज जी की परिक्रमा लगाता है उसके सभी संकट मिट जाते हैं उसको भगवान के चरणों की प्राप्ति होती है उसका संसार सागर से उद्धार हो जाता है मंडल के सदस्य संजय गोयल ने बताया कल महाराज जी के मुखारविंद से रुकमणी मंगल विवाह की कथा का वर्णन किया जाएगा

आज कथा में मुख्य रूप से विदुषी अग्रवाल, प्रियंका बंसल, मोनिका बंसल, नेहा, शोभा वर्मा, ममता वर्मा ,लक्ष्मी राजपूत ,मधुश्री ,रूपम देवी,राजरानी शर्मा ,गीता जिंदल, सुनीता गोयल, निधि अग्रवाल, नीलम ,डॉली गोयल, मीरा अग्रवाल ,मीनू मित्तल ,दीपेन गांगुली ,संजय गोयल ,विकास अग्रवाल ,अतुल कृष्ण, सुलभ बंसल, सुनील सक्सैना आदि भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे|

रिपोर्ट सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close