[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

हृदय दिवस पर हुआ स्वास्थ्य कार्यक्रम

हृदय दिवस पर हुआ स्वास्थ्य कार्यक्रम

औरंगाबाद (बुलंदशहर) विश्व हृदय दिवस पर गुरुवार को अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने दैनिक कार्यक्रम में शारीरिक और खेल गतिविधियों को भी शामिल करने और योग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ रामजी द्विवेदी ने हृदय दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ गुनीत ने ध्रूमपान शराब गुटका तंबाकू छोड़ें स्वस्थ रहें का संदेश दिया। खेल प्रशिक्षक डाभीष्म सिंह ने नियमित योग करने व्यायाम करने तथा खेल कूद में भाग लेने का आग्रह किया।

डॉ निशा चौधरी तथा मनीष मिश्रा ने रोवर एंड रैंजर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए। नवीन कुमार पंकज कुमार दुष्यंत कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ भीष्म सिंह ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close