[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

देवीपुरा से निकली महाकाली जी की शोभायात्रा

बुलंदशहर शनिवार को देवीपुरा से श्री छठ भवानी जी की तीन महाकाली जी के साथ निकली महाकाली शोभायात्रा| महाकाली बने शरद चौधरी, मयंक शर्मा, रमन गोयल ने देर रात तक महाकाली के स्वरुप बनकर सभी भक्तों को धर्ममय कर दिया| दोपहर देवीपुरा के भवन मंदिर में काली माताजी की पूजा कर महाकाली की शोभायात्रा बैंड बाजे और डीजे की धुन पर प्रारंभ हुई| मां काली के साथ उनके सेवक भी साथ-साथ चल रहे थे|

महाकाली के दर्शन के लिए नगर वासियों में उत्साह देखने को मिला| महाकाली की यात्रा देवीपुरा, साकेत गली, कृष्ण नगर, विजय नगर मार्गो से होती हुई गई |शोभा यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया| शोभा यात्रा के दौरान महाकाली के स्वरूप आकर्षक केंद्र बने रहे| काली माता के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए |कमेटी द्वारा बनाए गए देवीपुरा में विशाल स्टेज पर आकर महाकाली जी की यात्रा संपन्न हुई| स्टेज पर महाकाली जी की भक्तों ने महा आरती की व प्रसाद ग्रहण किया|

काली जी की शोभायात्रा में नीरज शर्मा, संजय गोयल, सुशील चौधरी, कैलाश शर्मा, योगेश शर्मा, चिराग शर्मा, राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा, शरद चौधरी ,मयंक शर्मा, रमन गोयल ,हर्षित शर्मा, कृष्ण शर्मा, हर्ष ठाकुर, कार्तिक शर्मा, गोल्डी चौधरी आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा|

Show More

Related Articles

Close