[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

एस पी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने किया महिलाओं को जागरूक

महिला हैल्प लाईन नम्बरों की दी जानकारी,ईलना गांव में चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

औरंगाबाद( बुलंदशहर) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के ग्राम ईलना में शनिवार को पंचायत घर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं को जागरूक करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एस पी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति महिला खुद भी जागरूक हों। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान चलाया हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार और महिला शोषण को रोकने के लिए शासन ने 1090,1076,112 हैल्प लाईन शुरू की हैं ‌। इनपर कोई भी पीड़ित महिला किसी भी समय काल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। तत्काल कार्रवाई होगी।

क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। अत्याचार सहन करना खुद भी दुर्भाग्यपूर्ण है। अतः निसंकोच अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठायें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी राजपाल तौमर ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को हर समय पुलिस सुरक्षा देने के लिए वचनबद्ध है।हर पीड़िता की तत्काल सुनवाई होगी। निसंकोच पुलिस को अपनी समस्या शिकायत समाधान कराने हेतु करें। बैठक में महिला कांस्टेबल नर्मदा और सोनिया ने भी महिलाओं को जागरूक किया और कहा कि महिलाओं को डरने की आवश्यकता नहीं है।

बैठक में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close