[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपाइयों की बैठक में निकाय चुनावों में सफलता पर मनन

प्रभारी रामअवतार राजौरा ने बुलाई बैठक

औरंगाबाद( बुलंदशहर) नगर पंचायत औरंगाबाद निकाय चुनाव प्रभारी राम अवतार राजौरा ने सोमवार को एन पी एस पब्लिक स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में सर्व प्रथम सभी का परिचय हुआ ‌ तत्पश्चात कामकाजी बैठक शुरू हुई। बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता सूची प्रगति,बूथ अध्यक्षों से बूथ प्रबंधन मतदाता सूची अध्यक्ष से वोट बनवाने आदि को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव शीध्र ही होने जा रहे हैं। निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संगठित होकर सभी को कंधे से कन्धा मिलाकर काम करना है। आपसी फूट अथवा गुटबाजी को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा।

निकाय चुनाव प्रभारी राम अवतार राजौरा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पूरी ताकत झोंक कर आगामी चुनाव में फतह हासिल करने में सहयोग देना होगा। भाजपा अनुशासित पार्टी है। अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है।

बैठक में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक विष्णु कांत वाष्णेय, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, आदि ने भी विचार रखे। सभी बूथ अध्यक्ष, मतदाता सूची अध्यक्ष प्रभारी बूथ अध्यक्ष सह बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close