[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

वी डी आर डी में दीपावली से पूर्व हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

दनकौर: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर गौतम बुद्ध नगर में आज धनतेरस, दीपावली गोवर्धन,भैया दूज का कार्यक्रम बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे, लक्ष्मी-गणेश व श्रीरामचंद्र जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया गया। अरविंद सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीपावली,गोवर्धन व भाईदूज त्यौहार के महत्व को समझाया। इसी क्रम में संजय दीक्षित ने दीपावली त्यौहार को क्यों मनाया जाता है एवं इसका अर्थ समझाते हुए अपनी बात सभी के सम्मुख रखी।


विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने दीपावली पर ग्रीन पटाखे तथा देश में बने मिट्टी के दीपक जलाने का सभी से आग्रह किया एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान किया। साथ ही धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की सभी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, राजकुमार वर्मा ,भास्कर सैनी,अनुराग यादव,ओमकार सिंह,सनी चौधरी, धर्मवीर सिंह, रामबीर सिंह,अमित शर्मा,रोहित सैनी,अंजू सिह, रूबी चौधरी,रंजना शर्मा,कविता शर्मा,अंजू भाटी,सोनिका शर्मा व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Close