[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrउत्तर प्रदेश

सरकार को भट्टा स्वामियों का शोषण करना होगा बंद अन्यथा होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल- संजय गोयल

देश हित में भी और जनता के हित के लिए भी हमारी सरकार को भट्टा स्वामियों का शोषण करना होगा बंद अन्यथा भटृॊं की अनिश्चित काल रहेगी हड़ताल- संजय गोयल जिला मीडिया प्रभारी जनपद ईट निर्माता समिति बुलंदशहर

बुलंदशहर:गलत नीतियों के विरोध में यह केवल भट्टा स्वामियों की ही नहीं है आवाज यह आवाज है आम जनता की भी| जिस तरह से भट्टा उद्योग का शोषण हो रहा है चाहे बेहताशा सरकार द्वारा बढ़ा दी गई जीएसटी (टैक्स) में वृद्धि हो या ईट पकाने के लिए मुख्य रूप से काम आने वाले कोयले में कई गुना वृद्धि हो|

संजय गोयल

हमारी सरकार द्वारा नए नए कानून भट्टा उद्योग पर थोपने के कारण या तो यह उद्योग समाप्त होकर लाल ईंट जनता को मिलनी ही बंद हो जाएंगी या फिर लागत के चलते ईंट इतनी महंगी हो जाएगी की आम जनता के लिए घर बनाना उनकी पहुंच से दूर हो जाएगा| देश में विकास कार्य भी होगा प्रभावित| हमारी सरकार का कहना हर व्यक्ति का सपना घर अपना भी रह जाएगा अधुरा| हम सभी भट्टा स्वामी देश हित और जनता के हित में सरकार से निवेदन करते हैं कि हजारों साल से बनती आ रही लाल ईंट के इन भटृॊं को बचाने के लिए गंभीरता से विचार करे| क्योंकि लाल ईंट की लाइफ हजारों साल और सीमेंट की ईंट की लाइफ तो सभी को भली-भांति पता है आज से कल तक का नहीं है पता|

 

 

Show More

Related Articles

Close