[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

पुलिस उप निरीक्षक सर्वेश यादव का हुआ निधन

सर्वेश यादव फाइल फोटो

औरंगाबाद:- पूर्व कस्बा  चौकी इंचार्ज व वर्तमान पुलिस उप निरीक्षक सर्वेश यादव का शनिवार को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में दुःखद निधन हो गया। सर्वेश यादव दो दिन से बुखार से पीड़ित थे और नोएडा अस्पताल में भर्ती थे। वहीं शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

हंसमुख मिलनसार उपनिरीक्षक सर्वेश यादव की मृत्यु का समाचार मिलते ही पुलिस महकमे सहित तमाम कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी राजपाल तौमर जो कि शुक्रवार मध्यरात्रि में ही नोएडा से वापस लौटे थे यादव के‌ आक्समिक निधन का समाचार मिलते ही नोएडा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि सर्वेश यादव के निधन से उनके परिवार के साथ साथ पुलिस विभाग को भी अपूर्णीय क्षति पहुंची है।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close