[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

UP में गुंडे ला रही हैं प्रियंका गांधी, करवाना चाहती हैं हिंसा और दंगा: स्वतंत्र देव सिंह

UP में गुंडे ला रही हैं प्रियंका गांधी, करवाना चाहती हैं हिंसा और दंगा: स्वतंत्र देव सिंह

बरेली. उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में दिक्कतें उत्पन्न करने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडे ला रही हैं और चेतावनी दी कि यदि इसके सबूत मिले कि वह राज्य में हिंसा का वित्तपोषण कर रही हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सिंह ने कांग्रेस महासचिव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में दंगा करवाना चाहती हैं, हिंसा करवाना चाहती हैं. उत्तर प्रदेश में बाहर के गुंडों को बुलाकर पत्थरबाजी और हिंसा करा रही हैं.

तीन साल से शांत यूपी में फैला रही हैं अशांति
सिंह ने रविवार को कहा कि जो प्रदेश तीन साल से शांत चल रहा था उस प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा अशांति फैला रही हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में हिंसा फैला रहे हैं. ये लोग जात..पात की राजनीति करते हैं.

विपक्षी दल करते हैं तुष्टिकरण की राजनीति

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं. अगर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी द्वारा फंडिंग करके पत्थरबाजी और हिंसा करने के सुबूत मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति  ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान के कोटा न जाकर उन लोगों के घर जा रही हैं जिन्होंने सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया. साध्वी ने कहा कि कोटा में मासूमों की मौत पर सांत्वना देने की बजाय वे उनके साथ खड़ी हैं जिन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

लोगों को उकसा रही हैं प्रियंका
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान के कोटा नहीं जा रही हैं, जहां पर सरकारी लापरवाही के चलते सैकड़ों मासूम बच्चों की मौत हुई. बल्कि वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के घर जाकर उन्हें उकसाने में लगी हुई हैं. केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यह भी कहा कि आजादी के समय हुए नेहरू-लियाकत समझौते के अनुसार जो भी लोग जिस देश मे रह रहे हैं वे उसी देश के निवासी होंगे. लेकिन पाकिस्तान और बंग्लादेश में हिंदुओं की संख्या में लगातार कम होती रही.

Show More

Related Articles

Close