[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

  अमृत काल बजट महोत्सव की विशेषताओं को भाजपा कार्यकर्ता आमजन को समझाएं- हरीश ठाकुर

दनकौर:आज भारतीय जनता पार्टी दनकौर मंडल में बजट पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी ने किया,

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश हरीश ठाकुर ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां अमृत काल बजट महोत्सव पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को खेती से संबंधित लाभ के बारे में बताया वही व्यापारियों व उपभोक्ताओं एवं नौकरी पेशा वलों को बजट से होने वाले लाभ की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए   उपस्थित कार्यकर्ताओं से अमृत काल बजट महोत्सव  से होने वाले लाभों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की,

जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ,कार्यक्रम संयोजक अमित नागर  , मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,  मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी  ने  अमृत काल बजट महोत्सव को आमजन को समझाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया ,

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजवीर,  विभाग जिला संयोजक सभासद अजीत  चौहान , सभासद हरिदत्त शर्मा ,अखिलेश नागर ,सुखबीर मास्टर , पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री नीरज शर्मा ,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अंशु बंसल ,संजय शर्मा ,रमेश भाटी, रिंकू चौहान, ओमप्रकाश अहेरिया, सभासद नरेंद्र नागर ,भाजपा  (चिकित्सा प्रकोष्ठ )के मंडल अध्यक्ष डॉ राजकुमार, संभावित भाजपा प्रत्याशी दीपक सिंह ,बलराज , प्रमोद सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश नागर नगर वूथ संयोजक अतुल मित्तल ,मयंक गोयल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Close