[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहरू सदन रहा अव्वल

बताया ज़ीरो का महत्व एन पी एस में हुआ कार्यक्रम

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) एन पी एस पब्लिक स्कूल में शनिवार को गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भाव को बढ़ावा देना और मानसिक विकास है।

उन्होंने जीरो का महत्व बताया तथा कहा कि इसका आविष्कार महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट ने किया था। जीरो का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि जीरो को अंक के आगे लगाने पर अंक की मानवृद्धि हो जाती है जबकि ज़ीरो से गुणा करने पर अंक का मान ही नष्ट हो जाता है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी चारों हाउसों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और शानदार प्रतिभा प्रदर्शन किया। अंकों के आधार पर निर्णायक मंडल ने नेहरू सदन को विजयी घोषित किया।

प्रतियोगिता का संचालन हेमलता शर्मा और साक्षी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।माधव सिंघल, कविता आकाश भटनागर, सचिन , सारिका, बुशरा सलीम रश्मि करिश्मा गौड़ दिलशाद आदि ने मार्गदर्शन किया।

प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close