[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrउत्तर प्रदेश

पिंजरे में फंसा मुर्गा चोर, वन विभाग ने लगाया था  तैंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसूंदरा में पिछले कई दिनों से तैंदुआ होने का अंदेशा ग्रामीणों को हो रहा था। ग्राम प्रधान हरी ओम चौहान की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव में तैंदुए की तलाश शुरू की थी। पैरों के निशानों को देख वन कर्मियों ने गुरुवार को जयप्रकाश फौजी के खेत में तैंदुआ पकड़ने हेतु पिंजड़ा लगाया था।

तैंदुए को ललचाने की गरज से पिंजड़े में एक जिंदा मुर्गा भी रखा गया था।वन कर्मियों के जाने के पश्चात गांव निवासी एक युवक राहुल पुत्र जयप्रकाश उधर से गुजरा। जिंदा मुर्गा देख उसके मूंह में पानी आ गया।आव देखा ना ताव घुस गया पिंजड़े के अंदर। लेकिन फिर अलीबाबा चालीस चोर की कहानी दोहराई गई। तमाम कोशिशों के बाबजूद राहुल पिंजड़े से बाहर नहीं निकल सका। सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी तब उन्होंने मौके पर पहुंचकर पिंजड़े में बंद राहुल को सही सलामत बाहर निकाला।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close