[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राजवीर सिंह राजू का काफिला जाम में फंसा

औरंगाबाद में लगता है हर दिन जाम

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू शनिवार को स्याना जाते समय औरंगाबाद होकर गुजरे। स्याना रोड पर उनका काफिला जाम में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उनका काफिला स्याना की ओर प्रस्थान कर पाया।

औरंगाबाद में स्टेट हाइवे पर अक्सर जाम लगा रहता है। गन्ना लदे वाहन और पुलिस की ढिलाई जाम लगने का सबब बने हुए हैं। ‌ इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी ठेलियों पर कोई अंकुश नहीं होने के कारण भी अक्सर जाम लगता है। काफी हद तक अतिक्रमण भी जाम लगने के लिए जिम्मेदार है।गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी का दौरा कर जिला मुख्यालय लौट रहे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी कुछ दिन पूर्व पुरानी सब्जी मंडी में लगे जाम में फंस चुके हैं। लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close