[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ट्रैक्टर की चपेट में आकर कांवड़ियां घायल

तमाम आदेश ताक पर पुलिस रहती है उदासीन

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) गुरुवार की दोपहर एक कांवड़ियां अज्ञात टैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। साथ चल रहे कांवड़ियों ने घायल को चिकित्सक के यहां पहुंचाया।

इस समय महाशिवरात्रि पर्व पर अपने अराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने हेतु कावंडिये पवित्र गंगाजल लेकर कसबे के स्टेट हाइवे पर से होते हुए अपने गंतव्य स्थलों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को तथा पुलिस प्रशासन को कांवड़ियों की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु तमाम आदेश जारी किए हैं। बाबजूद इसके कस्बे में पुलिस प्रशासन इस ओर तमाम ढिलाई बरतने से बाज नहीं आ रहा है।

इसी के फलस्वरूप अरनिया निवासी कांवड़ियों के जत्थे का एक कांवडिया वीर सिंह गुरूवार को जामा मस्जिद के सामने अज्ञात टैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। घटनाक्रम से कांवड़ियों में रोष व्याप्त हो गया। कांवड़ियों ने अपने घायल साथी को निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया। टैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाबुझा कर आगे भेज दिया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close