[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

महिला मोर्चा मंडल ने सुनी मोदी जी के मन की बात

सर्वेश वर्मा के आवास पर हुआ श्रृवण कार्यक्रम

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) आम जनता में अत्यंत लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का रविवार को प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का श्रृवण करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के टीचर कालोनी स्थित आवास पर व्यवस्था की गई। महिला मोर्चा मंडल कार्यकत्रियों ने मनोयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सुना। प्रधानमंत्री ने जिन मुद्दों पर चर्चा की उनकी महिलाओं ने जमकर सराहना की। सर्वेश वर्मा ने कहा कि मोदी जी का समूचे देश में कोई विकल्प नहीं है। हालांकि 2024के लोकसभा चुनावों में मोदी जी और भाजपा की विजय निश्चित है फिर भी महिला मोर्चा मंडल भाजपा की भारी विजय श्री के लिए कृतसंकल्प है।

इस अवसर पर सुनीता देवी, अनीता देवी, कृष्णा देवी ,पिंकी, पूजा , यशोदा ,रानी, आशा,कोमल आदि मौजूद रहीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close