[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराधउत्तर प्रदेश

यूपी- सिलेंडर में ब्लास्ट कर दे दी जान, कुछ दिनों पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या

लखनऊ:सिलेंडर में ब्लास्ट कर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार; 37 दिन पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सुसाइड के लिए गैस सिलेंडर में ही ब्लास्ट कर दिया। यह घटना गुरुवार देर रात की है। ब्लास्ट की वजह से घर मे आग भी लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया। हालांकि व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी है।

पिता बोले दो साल से कमाई बन्द थी, लॉकडाउन में हो गया था परेशान
आशियाना के रजनीखंड में अभिषेक भारद्वाज (35) अपने बच्चों के साथ रहता था। पत्नी की मौत हो चुकी है। पिता संतोष ने बताया कि अभिषेक हमसे अलग किराए पर रहता था। पिछले दो साल से वह आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी वजह से अपने बड़े बेटे जोकि 8 साल का है उसे मेरे पास छोड़ रखा था। उसकी पढ़ाई वगैरह मैं ही करवाता हूं। सुबह उसने अपने ढाई साल के दूसरे बेटे को भी किसी परिचित से भिजवाया था। मुझे पता नहीं था कि वह कुछ ऐसा करने वाला है। लॉकडाउन में उसकी हालत और खराब हो गई थी।

सुसाइड नोट में ससुराल की प्रताड़ना का भी जिक्र
जानकारी के मुताबिक अभिषेक ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। हालांकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि उसने अपने ससुराल द्वारा प्रताड़ना की बात भी लिखी है।

डीसीपी चारु निगम ने बताया कि बीते 27 जुलाई को इनकी पत्नी ने भी आपसी कलह के चलते सुसाइड किया था। अभिषेक परेशान थे। उन्होंने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Close