[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

महिलाओं ने सुनी मोदी जी के मन की बात

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा रहीं मौजूद

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का आकर्षण सिर्फ भाजपाइयों में ही नहीं बल्कि तमाम आयुवर्ग के तमाम लोगों का पसंदीदा कार्यक्रम बन चुका है। रविवार को मन की बात का 99 वां संस्करण प्रसारित किया गया।

मोहल्ला अजीजाबाद के बूथ संख्या 62 टीचर्स कालोनी में महिला मोर्चा सदस्या गुंजन के आवास पर पहुंचकर महिलाओं ने कार्यक्रम का मनोयोग से श्रृवण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में नमन करते हुए हर क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को सराहा तो महिलाएं प्रफुल्लित हो उठीं और करतल ध्वनि से उनकी बात का समर्थन किया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सौंवे संस्करण की बेसब्री से इंतजार रहेगा। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर राजवती, मिथलेश ललिता कमलेश रजनी मीनू नीतू नीलम आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close