[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

आंखों की रोशनी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने जताई घटना से अनभिज्ञता

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक अधेड़ महिला ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और परिजन खेतों में काम करने गए हुए थे।

महिला द्वारा फांसी लगाकर जान दिये जाने की खबर से समूचे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंच गए।

बताया जाता है कि लगभग छः महीने पहले मृतका की आंखों की रोशनी चली गई थी तभी से महिला अवसाद से ग्रस्त चली आ रही थी। इसी के चलते महिला ने खुदकुशी कर ली है।

मायके वालों की रजामंदी पर मृतका का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close