[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता ) ने पदाधिकारी किए नियुक्त

ग्रेटर नोएडा : भारतीय किसान यूनियन की ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर मालती देवी को मंडल उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं पीएस राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया,

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि संगठन की नीयत और नीति से दिन प्रतिदिन लोग प्रभावित हो रहे हैं संगठन द्वारा पूर्व में की गई जनहित के कार्य और समाज सेवा को देखकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ले रहे हैं संगठन दबे कुचले गांव गरीब की आवाज को बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है इस संबंध में संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि सदस्यता अभियान को और भी तेज किया जाएगा और अच्छे लोगों को संगठन में जोड़ा जाएगा और जल्द क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी,

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान, कृष्ण नागर ,मालती देवी एवं पीएस राणा आदि लोग मौजूद रहे!

Show More

Related Articles

Close