[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गायन प्रतियोगिता में अशोका सदन अव्वल

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन, संगीत, विश्राम का सर्वोत्तम साधन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नेशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मां शारदे के सम्मुख पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि संगीत, विश्राम का सर्वोत्तम साधन है। संगीत ब्रह्मांड को आत्मा, दिमाग को पंख कल्पना को उड़ान और प्रत्येक वस्तु को जीवन प्रदान करता है।

प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की गायन प्रतिभा को निखारने के लिए ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। गायन के माध्यम से बच्चे अपनी भावनाओं और विचारों को सरलता पूर्वक व्यक्त करना सीखते हैं .।

प्रतियोगिता में विद्मालय के चारों सदनों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भाव पूर्ण गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रत्येक सदन से तीन तीन सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया गया। अशोका सदन अव्वल रहा। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

रिपोोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close