[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान हेतू मांगा एक हफ्ता

समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला बुलंदशहर की अहम बैठक ब्लाक मुख्यालय जहांगीराबाद पर आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावी , जिला महामंत्री डॉ अजीत सिंह एवं ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह प्रधान ने ब्लाक जहांगीराबाद के सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुना।

उन्होंने एडीओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर ब्लाक स्तरीय समस्याओं को ब्लाक पर ही हल कराने का आग्रह किया। ए डी ओ सुरेन्द्र सिंह ने सभी प्रधानों की समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वासन दिया और एक सप्ताह का समय मांगा। संगठन ने एक सप्ताह का समय देते हुए समस्या समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन छेड़ दिये जाने का अल्टिमेटम दिया।

इस अवसर पर रवि प्रधान, सुबोध प्रधान सुंदर सिंह, विनोद कुमार कुशल सिंह,विजय पाल सिंह, मूलचंद प्रधान आदि मौजूद रहे,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close