[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यमुना नदी में डूबे 2 युवाओं के घर पहुंच कर दी सांत्वना

दनकौर: जेवर क्षेत्र के मकनपुर गांव में करीब 4 दिन पहले यमुना नदी में आई बाढ़ के अंदर नहाते वक्त दो छात्र मकनपुर निवासी संजीत (17) और धीरज (21) डूब गए थे। जिनकी डूबने से मौत हो गई थी, दोनों पड़ोस के रहने वाले आपस में मित्र थे। काफी तलाश के बाद 17 जुलाई को यमुना नदी से बरामद हुए थे जिसके चलते आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव  अनिल तालान  ने आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनको सांत्वना देकर उनके साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर  बोबी नागर किसान सेवक, चौ: राकेश सिंह प्रदेश सचिव, मेजर नागर नवादा, बिजेंद्र नागर तहसील अध्यक्ष, वेदपाल शर्मा, विनोद ठाकुर, नकुल रावत, विपिन आदि मौजूद रहें।

Show More

Related Articles

Close