
औरंगाबाद (बुलंदशहर) व्यापारी सुरक्षा फोरम का विस्तार किया गया है। व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा तथा अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने सर्वसम्मति से व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार संगठन की खानपुर इकाई का गठन किया।
नगर अध्यक्ष रवींद्र कुमार महामंत्री मनोज कुमार शर्मा तथा चमनलाल गुप्ता,अजय कुमार सिंघल को नगर इकाई का संरक्षक मनोनीत किया गया।
इसके अलावा युवा शाखा का भी गठन किया गया। जिस में मयंक कुमार गोयल नगर अध्यक्ष, तथा आदित्य वर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया।
नव नियुक्त कार्यकारणी को बधाई देते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। संगठित होकर ही व्यापारी अपनी और अपने साथियों की सभी समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम हो सकते हैं । उन्होंने सभी व्यापारियों को जिला स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पूर्व जिला स्तरीय व्यापारी नेताओं का कस्बे के व्यापारियों ने माल्यार्पण कर भाव भीना स्वागत सत्कार किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने का आग्रह भी किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल