[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

विधायक ने किया सड़क कार्य का शिलान्यास

साढ़े ग्यारह लाख की लागत से होगा कार्य पूरा

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) समीपवर्ती गांव परवाना महमूदपुर में बुधवार को स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने सड़क मार्ग के कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर साढ़े ग्यारह लाख रुपए की लागत आएगी।

परवाना महमूदपुर संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास करने गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र लोधी का माल्यार्पण कर बुके भेंट कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। विधायक ने नारियल फोड़कर शिलान्यास कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता का पैसा नेताओं की जेबों में ना जाकर विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। साथ ही विकास कार्यों में समाज के सभी वर्गों जातियों के हितों को ध्यान में रखा जाता है।

जे ई पी डब्लू डी अवध राज सिंह ने बताया कि परवाना महमूदपुर संपर्क मार्ग पर एक किलोमीटर सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य पूरा होगा। इसका प्रस्ताव माननीय सांसद डॉ भोला सिंह और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया था। इस पर 11 लाख 62 हजार की लागत आएगी। इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह,चरन सिंह लोधी, निर्देश कुमार, मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह श्याम लाल मास्टर,धन सिंह, धर्म पाल सिंह, इंद्रजीत शर्मा धर्म वीर सिंह,जीतू लोधी, रवि प्रधान बादशाह पुर, हरिदत्त नेता, सोनू धनकड़,कुशल प्रधान कुरैना, नरेश प्रधान ईसनपुर नवीहसन इसरार अहमद अंसारी, हिम्मत सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close