[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बसंत महोत्सव में व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बसंती क्वीन बनी वर्षा गोयल

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भारत विकास परिषद गौरव परिवार की महिला समिति के तत्वावधान में बसंत महोत्सव का आयोजन मांगलिक सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंगापुर से पधारीं मधु गर्ग ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। सभी उपस्थित महिलाओं बच्चियों ने मां सरस्वती का पूजन कर पुष्प अर्पित किए। मधुर स्वर में सरस्वती वंदना मधुर संगीत के साथ बेबी रिदम ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात मीठे पीले चावलों का भोग मां शारदे को लगाया गया और सभी के परिवारजनों की मंगलकामना की मनौती मांगी गई।

महोत्सव में शामिल होने पहुंचीं सभी महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण किए हुए थे। महोत्सव का विशेष आकर्षण व्यंजन प्रतियोगिता रही जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

फ्राइड इडली में रंजना बंसल,मटर चांट में वर्षा गोयल,दही बडों में सुनीता गोयल,पीली तहारी में नीरज सिंघल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

महोत्सव में म्यूजिकल चेयर,आलू दौड, स्पेशल तंबोला, नृत्य,गीत संगीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिनमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

महोत्सव में समिति सदस्याओं के परिवारों की बहु-बेटियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

महोत्सव में समारोह स्थल को पूनम मांगलिक और पूनम बंसल ने मनोहारी ढंग से सुसज्जित किया। जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

महोत्सव में वर्षा गोयल को बसंती क्वीन चुना गया और सीमा शर्मा ने ताज पहनाया।

इस अवसर पर सीमा गर्ग अनु गर्ग सुमन लता पूनम मांगलिक पूनम गोयल नीरु गर्ग आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

महिला संयोजिका रेनू गर्ग सह महिला संयोजिका पूनम बंसल नीता गोयल ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close