[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

देश के व्यापारी को अपनी ताकत समझने की जरूरत -रविकांत गर्ग

बुलंदशहर:भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड रविकांत गर्ग आज देवीपुरा प्रथम स्थित अपने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पहुंचे वहां जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीगण व सदस्यों ने फूल माला, बुके,पगड़ी, राधा कृष्ण जी की मूर्ति देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। रविकांत गर्ग ने व्यापारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज हमारे देश के व्यापारी को अपनी ताकत समझने की जरूरत है हमारा व्यापारी किसी भी तरह से कमजोर नहीं है व्यापारी एक देश की सोच है व्यापारी का देश की अर्थव्यवस्था सही रखने में बहुत बड़ा स्थान है देश की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान है व्यापारी की सोच परोपकारी सोच है चाहे धर्म की हो चाहे किसी की मदद करने की हो आगे बढ़ करके व्यापारी सभी की मदद करता है आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पूरे देश में बहुत बड़ी ताकत है
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से संकल्प लिया कि वह आने वाले 26 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डॉ भोला सिंह को वोट और सपोर्ट करेंगे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय गोयल ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल में यह विशेषता है कि यहां सर्व समाज का व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ा है भारतीय उधोग मंडल के जिला महामंत्री संजय गोयल ने अपने सभी व्यापारियों को संकल्प दिलवाया कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही वोट व सपोर्ट करेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पूर्ण समर्थन भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह को है
वहीं भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा की जैसा कि मंत्री जी ने कहा व्यापारी कमजोर नहीं है यह बात बिल्कुल ठीक है हमारे व्यापारी को कमजोर कहकर जो लोग अपमान करते हैं उनकी सोच ठीक नहीं है हमारा व्यापारी मजबूत था मजबूत है और हमेशा मजबूत रहेगा और आज हमारा व्यापारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है आज हमारा व्यापारी अपने व्यापार को निर्भीकता से करता है
इसके बाद माननीय ऊर्जा मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय चुनमुन होटल में मुख्य अतिथि के रूप में एक विशाल सभा में व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित किया अपने संबोधन में रविकांत गर्ग ने बुलंदशहर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, जिला महामंत्री संजय गोयल, जिला प्रभारी पृथ्वी राज सिंह, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुकुल गोयल, जिला मंत्री आदिल भाई, जिला उपाध्यक्ष पप्पन खान, गुफरान अंसारी,मुकेश लोर, राज कुमार सैनी, रोबिन चौधरी, माजिद चौधरी, रईस अब्बासी, मनीष मांगलिक, मुनेश नेता जी, प्रदीप गिरि, बबलू गुर्जर, चंद्रेश सैनी, परवेज अंसारी, साजिद भाई, रवि गिरि, चौधरी सुंदर सिंह कोषाध्यक्ष, भाजपा नेत्री सारिका शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जे पी गुप्ता, बृजेश जी मेडिकल दर्पण, पुष्पेंद्र चौधरी, अंश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, हाजी उम्र दराज, सहित सैकड़ो सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक (ग्लोबल न्यूज 24 ×7)

Show More

Related Articles

Close