[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अंतर्राष्ट्रीय

भारत में साल 2022 में होगी 91वीं इंटरपोल की महासभा

भारत में साल 2022 में होगी 91वीं इंटरपोल की महासभा

भारत 91वीं इंटरपोल महासभा का साल 2022 में आयोजन करेगा। यह आयोजन देश की आजादी के 75वें वर्ष के साथ होगा। भारत को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव पर चिली में हुई इस साल महासभा की बैठक में सदस्य देशों का ‘जबरदस्त समर्थन’ मिला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त में इंटरपोल के महासचिव जर्गन स्टॉक के साथ मुलाकात के दौरान इस संबंध में एक प्रस्ताव दिया था। भारत में इंटरपोल का प्रतिनिधित्व करने वाले सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सैंटियागो, चिली में 88वीं महासभा में शुक्रवार को प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद इस पर मतदान हुआ। इंटरपोल एक अंतर सरकारी संगठन है जिसमें भारत समेत 194 सदस्य देश हैं। इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस में है और इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन के तौर पर 1923 में हुई थी। सबसे पुराने सदस्यों में शुमार भारत 1949 में इस संगठन में शामिल हुआ था। भारत में अब तक केवल एक बार 1997 में इंटरपोल महासभा का आयोजन किया गया था।

Show More

Related Articles

Close