[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

उद्योग व्यापार मंडल ने की शोक सभा आयोजित

 बुलंदशहर-शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की भावभीनी श्रद्धांजलि के लिए लल्ला बाबू चौराहे पर एक मैरिज होम में सभा आयोजित की जिसमें स्वर्गीय विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही  का चित्र लगाकर दूर-दराज से आए सभी व्यापारी साथियों ने चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की| शोक सभा में शांति पाठ भी रखा गया था |डॉक्टर झा के गीत *चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए* गीत को सुनकर वहां बैठे सभी साथियों की आंखों में आंसू निकल आए |मंच का संचालन करते हुए शरद त्रिवेदी ने उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल अरोरा को आमंत्रित किया| महामंत्री ने कहा  की वह हमारे पिता तुल्य थे और सब के आदर्श थे |इस समय हो रही बारिश से लग रहा है कि आज सिरोही साहब की याद में  आसमान से भी अश्रु धारा बह रही है |
मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों मेरे भाई नरेंद्र अग्रवाल के स्वर्गवास होने पर उन्होंने घर आकर मुझे कहा था कि मैं तुम्हारे भाई की कमी को खलने नहीं दूंगा और आज वह स्वयं चले गए| जिला उपाध्यक्ष  प्रियतम कुमार प्रेम ने कहा कि  पार्टी के लिए उनकी निष्ठा  बहुत थी |नगर अध्यक्ष  विजय  गुप्ता  ने कहा की  वीरेंद्र सिंह सिरोही किसी एक जाति के विधायक नहीं थे| वह सभी वर्गों के नेता थे | किसी के भी काम के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे| मंडल के  जिला मीडिया प्रभारी  संजय गोयल  ने कहा कि हम  सिरोही साहब की क्षति को पूरा नहीं कर पाएंगे |उनकी छती अपूरणीय है |लेकिन वह हमारे दिलों में हमेशा हमेशा बसे रहेंगे| विधायक जी के पुत्र दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मेरे  पिताजी  ने सभी का सहयोग किया था  मैं भी पूरी कोशिश करूंगा  कि मैं समाज और जनता की सेवा कर सकूं |युवा नगर अध्यक्ष अभिनव वर्मा ने कहा कि वह मृदुभाषी थे  वह सभी के काम आने वाले थे |हम उनके पद चिन्हों पर चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देंगे  |भाजपा नेता नरेंद्र  नोबिल ने कहा कि हमने जनपद और पार्टी से एक बहुत ही अच्छा नेता खो दिया है उनकी कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता |स्वर्ण समाज के अध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने सभी को शोक संदेश पढ़कर सुनाया व शोक संदेश की प्रतिलिपि उनके पुत्र दिग्विजय सिंह को सौंप कर शोक व्यक्त किया | आज शोक सभा में राजेंद्र अग्रवाल, विशाल अरोरा, विजय गुप्ता ,अभिनव वर्मा, प्रियतम कुमार प्रेम, संजय गोयल, नरेंद्र नोबिल ,रोहित मावी, पंकज अग्रवाल ,दिग्विजय सिंह सिरोही, नितिन सोनी ,चंद्र प्रकाश वर्मा,  डॉक्टर यतेंद्र शर्मा आदि सैकड़ों व्यापारी व सामाजिक लोग उपस्थित रहे|
संजय गोयल(सह संपादक)
रिपोर्ट
नितिन सोनी (बुलंदशहर )
Show More

Related Articles

Close