Bulandshahr
दुकानों में भरा बारिश का पानी, व्यापारियों में रोष
औरंगाबाद- औरंगाबाद में रविवार की तड़के हवा के साथ आई बारिश का पानी नाला मलबे से अटे होने के कारण सदर बाजार के मुख्य मार्ग और दुकानों में भर गया। दुकानों में जलभराव होने से दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया। व्यापारियों ने दुकानों में पानी भरने के दौरान नगर पंचायत प्रशासन को कई बार फोन मिलाया। लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। बारिश के दो घंटे बाद नगर पंचायत कर्मियों ने सदर बाजार पहुंचकर जलभराव से लोगों को निजात दिलाई।
दुकानों और मोहल्लों के रास्तों में जलभराव होने व नालों की सफाई न होने पर व्यापारी वर्ग के लोगों में नगर पंचायत के प्रति कड़ा आक्रोश बना हुआ है। व्यापारियों ने जलभराव की पुनरावृत्ति होने पर नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर नगर पंचायत प्रशासक अधिकारी मुखत्यार सिंह ने बताया कि नालों की सफाई करने का अभियान जल्द चलाया जायेगा। व्यापारियों ने एडीएम प्रशासन से मामले की शिकायत की है। एडीएम प्रशासन रविन्द्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने चार स्थानों पर नाले को रोक रखा है। जिस कारण जलभराव हुआ है। ईओ को तत्काल समस्या का समाधान करने के सख्त निर्देश दिये हैं।
संवारदाता संजय गोयल
रिपोटर नितिन सोनी
रिपोर्टर गौरव