Bulandshahr
राष्ट्रीय चेतना यात्रा का हुआ आगमन
बुलंदशहर:- आज शायकाल को जितेंद शर्मा मंडल महामंत्री अमरगढ मंडल भाजपा के तत्वाधान में माँ वैष्णो देवी मंदिर नरसेना में राष्ट्र चेतना यात्रा परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री हितेश नाथ जी महाराज जी का आगमन हुआ जिसमे पँ सौरभ भारद्वाज मंडल अध्यक्ष अमरगढ़ (युवा मोर्चा भाजपा) ने स्वागत करते हुए महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही महाराज के दर्शन को उमड़ी क्षेत्र की जनता को भी श्री हितेश नाथ जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
स्वागत कार्यक्रम में गौरव शर्मा जी, जय प्रकाश माहुर जी (पूर्व जिला पंचायत), डॉ नरेश जी (जिला पंचायत), चरन सिंह दिवाकर (जिला उपाध्यक्ष), अमन त्यागी जी (प्रभारी स्याना विधानसभा आई टी), कमल शर्मा जी मंडल कोषाध्यक्ष, डेविड कुमार आदि क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
सह संपादक संजय गोयल
रिपोर्टर रिया ठाकुर