[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बि डी आर डी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया मकर संक्रांति का कार्यक्रम

दनकौर: अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में आज मकर संक्रांति का कार्यक्रम मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया गया। वंदना सत्र में कक्षा 11 की छात्रा निशा ने सभी को बताया कि मकर सक्रांति को क्यों मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है एवं तमिलनाडु में इसे पोंगल व कर्नाटक,केरल तथा आंध्र प्रदेश में केवल संक्रांति ही कहते हैं। अन्य स्थानों में इसे उत्तरायण भी कहते हैं तथा इसी दिन भीष्म पितामह ने अपनी इच्छा के अनुसार अपने प्राण त्यागे थे। कार्यक्रम के संचालन करते हुए अनुराग यादव ने बताया कि इस दिन खिचड़ी तथा गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए एवं वैज्ञानिक कारण बताया कि इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने से शीत ऋतु से राहत मिलनी प्रारंभ हो जाती है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने सभी को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। मध्यावकाश में सभी छात्रों को खिचड़ी, मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, ओमकार सिंह,संजय दीक्षित, भास्कर सैनी,धर्मवीर सिंह, अनुराग यादव, रोहित सैनी, सनी चौधरी, अरविंद सिंह, रामबीर सिंह, अंजू सिंह,रूबी चौधरी,रंजना शर्मा, निराशा शुक्ला,सोनिका शर्मा,अंजू भाटी तथा कार्यालय बंधु राजकुमार वर्मा,गोपाल गोयल,राहुल राजपूत व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Close