[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

लॉकडाउन के दौरान असहाय परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण निरंतर जारी

बुलन्दशहर :- देश भर में कोरोना वायरस की महामारी से बचाव हेतु चल रहे लॉक डाउन के दौरान असहाय परिवारों की सहायता के क्रम में बुलन्दशहर में सामाजिक संस्था “राष्ट्र चेतना मिशन” की टीम द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन निर्धन व निराश्रित परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण निरंतर जारी है। 25 मार्च से अब तक विभिन्न स्थानों पर जा-जाकर करीब 250 परिवारों को 15 दिन की खाद्य सामग्री (आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, आलू आदि) पहुंचायी जा चुकी है।
राष्ट्र चेतना मिशन (रजि.) के अध्यक्ष हेमन्त सिंह के नेतृत्व में आज रविवार को भी नगर के मोहल्ला साठा, राधा नगर, देवीपुरा, शास्त्री पार्क, यमुनापुरम, भूड़ क्षेत्रों के 40 जरूरतमंद परिवारों को सहायता हेतु खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। हेमन्त सिंह ने बताया कि नियमित सेवा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सुरक्षा तथा सेनेटाइजिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सड़कों पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने भी बांटे गए।
इस दौरान राष्ट्र चेतना मिशन के सचिव सवदेश चौधरी, लवकेश चौधरी, विकास सिंह, प्रशान्त चक्रवर्ती, रजत चौधरी, विशाल गिरी, तनिष चौधरी, सचिन चौधरी, जोनी डागुर, सागर गुप्ता, प्रशान्त जादौन, अरुण सक्सेना आदि संस्था सदस्य सम्मिलित रहे।
संजय गोयल(सह संपादक)
रिपोर्ट
नितिन सोनी (बुलंदशहर)
Show More

Related Articles

Close