उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने किया टिड्डियों से निपटने के लिए यह काम
उत्तर प्रदेश सरकार ने किया टिड्डियों से निपटने के लिए यह काम, फसलों की सुरक्षा हेतु टीम द्वारा कीटनाशकों का छिड़काव किया गया
टिड्डियां पाकिस्तान की सीमा से भारत में घुसने के बाद हवा के बहाव के साथ राजस्थान से निकल कर मध्यप्रदेश, पंजाब की तरफ बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रेदश मे आ गया है . फसलों और हरे भरे पेड़ों को नष्ट करना भी किसानों और सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है. ये टिड्डियां पहले आने वाले दलों से बिल्कुल अलग हैं. इस बार नए प्रकार के टिड्डी जो गुलाबी रंग के हैं, खासी ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं और दिन में ही एक खासी दूरी तक यात्रा कर लेते हैं. ये रात कों पेड़ों के ऊपर रुकते हैं और दिन को उड़ान भरते हैं.
कृषि उपज की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद औरैया में कीटनाशक का छिड़काव कर टिड्डियों पर नियंत्रण कर फसलों, वनस्पतियों की सुरक्षा की कार्रवाई की गई।@DMAuraiya pic.twitter.com/5U4cVUUaXy
— Government of UP (@UPGovt) June 29, 2020
ये टिड्डियां जून-जुलाई के महीने में पाकिस्तान की सीमा से भारत के रेगिस्तानी इलाकों में प्रवेश करती हैं और बारिश का महीना उनके प्रजनन का होता है. इसके पहले अप्रैल 11 से 30 तक भारत में घुसे टिड्डियों को नियंत्रित किए जाने में सरकार को सफलता मिली थी. इसके पहले 11 मार्च को FAO ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जिसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था ताकि एक मिली जुली रणनीति बनाई जा सके. FAO की मानें तो पूर्वी अफ्रीका से लेकर भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति खराब है
जनपद गोरखपुर पाली ब्लॉक के चांदभरी ग्राम में टिड्डियों के आक्रमण से अन्नदाता के परिश्रम से उपजी फसलों की सुरक्षा हेतु टीम द्वारा कीटनाशकों का छिड़काव कर फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। pic.twitter.com/xquNEPOya3
— Government of UP (@UPGovt) June 29, 2020
आधुनिक तकनीक के साथ अन्नदाता की सम्पूर्ण सहायता के संकल्प की पूर्ति के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में ड्रोन द्वारा टिड्डियों पर नियंत्रण की कार्ययोजना का क्रियान्वयन किया गया।@DMFarrukhabadUP pic.twitter.com/z1exNII5wg
— Government of UP (@UPGovt) June 29, 2020
कृषि उपज के बचाव हेतु उ.प्र. सरकार द्वारा निरंतर टिड्डियों पर नियंत्रण हेतु निरंतर कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में टीम टिड्डी नियंत्रण की कार्ययोजना का क्रियान्वयन किया गया।@dmsid1 pic.twitter.com/LMCWsdMSqE
— Government of UP (@UPGovt) June 29, 2020