[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 22 जून : जानिए अपना राशिफल

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है | प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजे तक ही रहेगी | उसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा | उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा | वृद्धि योग की बात करें तो- वृद्धि, यानि बढ़ोतरी, यानि आज का दिन किसी काम में अपनी बढ़ोतरी के लिये बहुत अच्छा है | साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा | आर्द्रा का अर्थ होता है- नमी | आंख में आने वाले आंसुओं को इस नमी के साथ जोड़कर देखा जाता है | इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे | घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का मन बनायेंगे | संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी | विद्यार्थियों को करियर से सम्बंधित कोई बड़ी सफलता मिलाने के योग बने हुये है | पहले की गयी मेहनत का अब लाभ मिलेगा | जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि
आज का दिन फेबरेबल रहेगा | सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिलेगा | साथ ही आपकी पदोन्नति भी होगी | आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।  आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे | दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आएँगी | आज आपका स्वस्थ बेहतर बना रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है | इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आयेगी | बच्चें आज अपने स्कूल का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे | कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा | किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं |

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आपको उचित समय की पहचान करनी होगी | सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है | परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी | आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिये कह सकता है | प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सीनियर से बात करते समय संयम रखना चाहिए | लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा |  समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे | घर का माहौल ठीक बना रहेगा | माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं | लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा | विद्यार्थी आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए किसी से सलाह लेंगे |

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा | जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी | साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा | नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे | छात्रों का दिन भी फायदेमंद रहेगा | आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे | कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है |

तुला राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे | किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा | संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है | आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए |  जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा |

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है | आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | किसी काम की  नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं | आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे | जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है | लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा | कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है | आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा | आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा | आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं | सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे | नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा |

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा | अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है | आपको किसी अनुभवी व्यक्ति को अपना प्लान दिखा कर उसकी मदद जरूर लेनी चाहिए |जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए |

कुंभ राशि
आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे | जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनको आज नयी-नयी चीजें सीखने को मिलेंगी।  आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है | राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | घर पर नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा | लवमेटस अगर आज अपने घर पर शादी की बात करें तो बात बन सकती है।

मीन राशि
आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिलेंगे | आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपको किसी काम में आपकी मदद कर सकता है | आज आपके आर्थिक स्थिति में और मजबूती आयेगी | आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है | जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा |

Show More

Related Articles

Close