[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

यूपी के बाहुबली ब्राह्मण विधायक ने कल वीडियो जारी कर जताई थी एनकाउंटर की सम्भावना ,आज थाने में बिठाया

मध्यप्रदेश: यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा महाकाल दर्शन के बाद राजस्थान की ओर जा रहे थे, यूपी पुलिस की सूचना पर तनोड़िया पुलिस थाने ले आई

उत्तर प्रदेश के भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने थाने पर बिठाया है। विधायक सुबह उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद अपनी कार से राजस्थान की ओर जा रहे थे। यूपी पुलिस के कहने पर उन्हें आगर जिले के तनोड़िया के पास पुलिस ने रोका और थाने लेकर आई। पुलिस का कहना है कि मप्र में उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं है। इसलिए हमने ना तो उन्हें गिरफ्तार किया है और ना ही हिरासत में लिया है। उप्र पुलिस के कहने पर सुबह 9 बजे के करीब उन्हें रोककर थाने लाया गया, जहां से विधायक को आगर लाया गया। विधायक को यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मिश्रा पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विधायक जिस कार से जा रहे थे।

कल विधायक वीडियो जारी करके हत्या की आशंका जताई थी
विधायक ने कल वीडियो जारी करके अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। विजय मिश्रा निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे, बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। वीडियो जारी होते ही भदोही पुलिस ने इसका खंडन किया। एसपी रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी करके कहा कि विधायक विजय मिश्र ने असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने के लिए वीडियो बनाया गया है। यह जनता में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया। उनके खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं।

विधायक ने यह आरोप लगाए
विजय मिश्रा ने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक हैं। विजय मिश्रा यह कहते दिख रहे हैं कि उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। बलिया के किसी बेटे को चुनाव लड़ने की बात भी कर रहे हैं, इसीलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है।

विजय मिश्र के खिलाफ हाल ही में दर्ज हुआ था केस
विधायक विजय मिश्र, मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र पर कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। विजय मिश्र, उनकी पत्नी और बेटे पर कृष्णमोहन ने मारपीट करने और उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और हाल ही में एक व्यक्ति को धमकी देने के कारण उन पर गुंडा एक्ट लगा था।

 

Show More

Related Articles

Close