[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में मस्जिद निर्माण: ट्रस्ट ने जारी किया लोगो; जानिए इस्लामिक प्रतीक की खासियत

अयोध्या में मस्जिद निर्माण:इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने जारी किया लोगो; जानिए इस्लामिक प्रतीक की खासियत

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा बनाए गए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने रविवार को अपना लोगो (प्रतीक चिन्ह) जारी किया है। इस्लामी प्रतीक ऑक्टाग्राम आकृति के नीचे अंग्रेजी में आईआईसीएफ लिखा गया है। बता दें कि अयोध्या में सोहावल ब्लॉक के धन्नीपुर गांव में यूपी सरकार की तरफ से ट्रस्ट को पांच एकड़ जमीन मिल चुकी है। जिस पर 1400 वर्गमीटर क्षेत्र में मस्जिद के निर्माण का नक्शा तैयार करने के लिए मौके पर नापजोख की गई।

क्या है लोगो की खासियत

फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि, यह एक ऑक्टाग्राम के आकार का एक इस्लामी प्रतीक है। इसका इंडो इस्लामिक आर्किटेक्चर में इसका इस्तेमाल रहा है। इसकी मिसालिया बिल्डिंग दिल्ली का हुमायूं का मकबरा है। इसका इस्तेमाल वहां जाली के रुप में है। कुरान के चैप्टरों की समाप्ति पर भी इस आकृति का इस्तेमाल है। अरबी में इसे द रूब अल हिज्ब कहा जाता है। इसे इस्लामिक झंडे पर भी प्रयोग किया जाता है।अरबी में, रूब का अर्थ है एक चौथाई जबकि हिज्ब का मतलब एक समूह या पार्टी है।

सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद के लिए जमीन देने का निर्देश दिया था

उच्चतम न्यायालय ने 9 नवंबर 2019 को अपने फैसले में अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने और उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने का आदेश जारी किया था। बोर्ड ने इस जमीन पर मस्जिद के अलावा इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, एक अस्पताल, कम्युनिटी किचन, पुस्तकालय और म्यूजियम बनाने का फैसला किया था। इसके लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन नामक ट्रस्ट बनाया गया है जो मस्जिद तथा अन्य इमारतों का निर्माण कराएगा।

Show More

Related Articles

Close