[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 13 जनवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – आज आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ होगी। वित्तीय रुके कार्य पूर्ण होंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर हो सकता है। नेत्र विकार से परेशानी हो सकते हैं। हनुमान जी की उपासना करते रहें। गाय की गुड़ खिलाएं।व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा।                            

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : धन का आगमन होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गरीब  व्यक्तियों में ऊनी वस्त्रों वितरण करें। धन के ज्यादा व्यय से बचिए। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।                

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे।आज जाँब में सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। वाहन खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : आज आपका संतान के विवाह संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। शीत जनित रोगों व बीपी से परेशान रहेंगे। कम्बल दान करें। छात्रों के लिए बेहतर समय है।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : इस राशि का स्वामी सूर्य धनु में है। हेल्थ में लाभ होगा। धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। धार्मिक यात्रा  हो सकती है। आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करते रहें। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में प्रगति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आज आप व्यवसाय में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे।                               

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। व्यवसाय में आपकी योजना में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति होगी। धन की प्राप्ति होगी।         

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : जॉब में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। कई वर्षों से रुके मनोरथ पूर्ण होंगे। भगवान शिव की उपासना करते रहें। बीपी के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। अन्न दान करते रहें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : स्वास्थ्य में  आशातीत सुधार होगा । कोई नई बिजनेस प्लानिंग दिमाग में आएगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। जमीन क्रय कर सकते हैं। धन में वृद्धि होगी। 

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्र सफल रहेंगे। आज प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। गरीब जनों  को भोजन कराएं।आज जाँब में उन्नति का समय है।व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : ऑफिस में किसी विवाद में पड़ सकते हैं। भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। उदर के रोग से समस्या रहेगी। गरीबों को भोजन कराते रहें। छात्र प्रगति करेंगे। 

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति के संकेत हैं।  जॉब में भी चेंज होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। किसी भूखे व्यक्ति को भरपेट भोजन कराएं। शिव उपासना करें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। धन का व्यय रियल स्टेट में होगा। मित्रों संग यात्रा हो सकती है। ऑफिस में कोई नई कार्य योजना बनाएंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। बजरंगबाण का पाठ करें। कंबल दान करें।

Show More

Related Articles

Close