[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर श्री रामलीला विजयोत्सव का किया शुभारंभ

नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर श्री रामलीला विजयोत्सव का किया शुभारंभ

दनकौर :दनकौर कस्बे में श्री गुरु द्रोणाचार्य बाबा के प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर अजय कुमार भाटी ने श्री द्रोण नाट्यशाला पर फीता काटकर 51 वां राम लीला (विजयोत्सव) का शुभारंभ किया,

रामलीला प्रबंधक मनीष गर्ग (मोनू )ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम विजयोत्सव मेला ,श्री द्रोण नाट्य मंडल के विशाल रंग मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के आदर्श चरित्रों (श्री राम लीला) को ओजस्वी भावपूर्ण, कलात्मक मंचन किया जा रहा है,

इसका मंचन 7 अक्टूबर दिन गुरुवार से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार तक चलेगा

  • 7 अक्टूबर को – लीला पुत्रेष्ट यज्ञ राम जन्म विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को मांगन,
  • 8 अक्टूबर को – ताड़का वध, विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद ,
  • 9 अक्टूबर को – श्री राम सीता विवाह, कन्यादान, राम वनवास,
  • 10 अक्टूबर को – सीता हरण, जटायु वध ,बाली वध, पंचवटी का मनोहरी दृश्य ,
  • 11 अक्टूबर को – सीता जी की खोज, लंका दहन ,विभीषण शरणागत ,सेतु बांधने का दृश्य ,
  • 12 अक्टूबर को– श्री हनुमान जी द्वारा आतिशबाजी यों सहित लंका दहन का विशेष दृश्य एवं भव्य अशोक वाटिका,
  • 13 अक्टूबर को – अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति ,कुंभकरण वध ,
  • 14 अक्टूबर को– मेघनाथ वध, अहिरावण वध विभिन्न तरह के विभिन्न तरह के अग्नि वाणों द्वारा लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध का विशेष दृश्य ,
  • 15 अक्टूबर को- रावण वध की विशेष लीला सायं 6:00 से श्री दोण प्रांगण में होगी| उसके बाद की लीला स्टेज पर होगी जिसमें विभीषण का राजतिलक ,सीता जी को अशोक वाटिका से लाना ,अग्नि परीक्षा, भारत मिलाप, श्री राम राज्यभिषेक नाटक उपहार का आयोजन किया जाएगा,
Show More

Related Articles

Close