[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

व्यापारी सुरक्षा फोरम को लगा तगड़ा झटका ,नगर की पूरी टीम ने संयुक्त रूप से दिया इस्तीफा

व्यापारी सुरक्षा फोरम को लगा तगड़ा झटका ,नगर की पूरी टीम ने संयुक्त रूप से दिया इस्तीफा

बुलंदशहर:-  व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा बताया गया कि व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला टीम द्वारा व्यापारियों पर की जा रही तानाशाही से बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी विरोधियों को साथ लगाने का भी लगाया आरोप व्यापारियों के हित में नगर की पूरी टीम ने संयुक्त रूप से प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त को भेजा इस्तीफा| व्यापारी सुरक्षा फोरम के लगभग 20 मुख्य पदाधिकारियों व सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिले के कुछ पदाधिकारियों के व्यवहार तथा तानाशाही से त्रस्त होकर छोड़ा संयुक्त रूप से व्यापारी सुरक्षा फोरम|

नगर अध्यक्ष ने कहा व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठाते रहेंगे| किसी के दबाव में काम नहीं करेंगे| व्यापारी सुरक्षा फोरम के लिए संयुक्त रूप से इतने अधिक व्यापारियों के साथ त्यागपत्र देने से व्यापारी सुरक्षा फोरम को बड़ी क्षति हुई है,

पंकज अग्रवाल नगर अध्यक्ष,संजय गोयल नगर महामंत्री, गौरव सिंघल नगर प्रभारी, विक्रांत राज सिरोही नगर सलाहकार, हरीश सचदेवा नगर संरक्षक, बादल गाजी नगर संरक्षक, मनोज शर्मा नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमन शर्मा नगर उपाध्यक्ष, पप्पू सैनी नगर संगठन मंत्री, शशि कांत द्विवेदी नगर कोषाध्यक्ष,अशरफ सैफी नगर सहकोषाध्यक्ष,परवेज अंसारी नगर मंत्री ,शैलेंद्र कुमार नगर कानूनी सलाहकार, विकास छाबड़ा नगर उपाध्यक्ष, जेपी गुप्ता नगर मीडिया प्रभारी,मोहम्मद मुजम्मिल नगर सह मीडिया प्रभारी, आदि इस्तीफा देने में मुख्य रूप से शामिल रहे|

सूत्रों के अनुसार इस्तीफे अभी स्वीकार नहीं किए गए हैं,

Show More

Related Articles

Close