[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

आरोप-प्रत्यारोपों के बीच  नगर पंचायत ने चलाया प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान

छतारी : आज आरोप- प्रत्यारोपों के बीच नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया गया अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कस्बा में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बा के कुछ व्यापारियों के यहां से प्रतिबंधित पॉलिथीन को जप्त करते हुए कई व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

छतारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया सोमवार कस्बा में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों से जुर्माना वसूलते हुए कई व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई।

नगर पंचायत द्वारा लगातार व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके बावजूद भी कुछ व्यापारी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे थे। जिस की सूचना पर क़स्बा में प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए नगर पंचायत के बाबू सुमितवीर शर्मा ने टीम के साथ कस्बा में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया है। अभियान के दौरान 5 व्यापारियों से 500 जुर्माना वसूलते हुए पॉलिथीन जप्त की हैं। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हरज्ञान सिंह, बसंत कुमार आदि नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

दूसरी तरफ व्यापारियों द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों की निष्ठा और ईमानदारी पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए उनका कहना है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के नाम पर नगर पंचायत कर्मचारी खूब मनमानी कर रहे हैं और व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है

Show More

Related Articles

Close