[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
साहित्य उपवन

डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की रचना इण्टर मीडिएट की सामान्य हिन्दी में शामिल

प्रयागराज :यमुनापार के चर्चित रचनाकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की रचना इण्टर मीडिएट के पाठ्यक्रम में कक्षा 12 की पुस्तक सामान्य हिंदी में शामिल की गई है जो आगामी सत्र से पढ़ाई जाएगी |

उपरोक्त जानकारी सुप्रसिद्ध पाठ्यक्रम पुस्तकों के लेखक सर्वेश कांत वर्मा ने देते हुए बताया कि नगीन प्रकाशन मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित होने वाली हिन्दी की पाठ्यक्रम पुस्तकों में नवीन सत्र के लिए सामान्य हिन्दी कक्षा बारह की पुस्तक में यमुनापार के चर्चित गीतकार पत्रकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की रचना शामिल की गई है |

श्री वर्मा ने बताया कि विगत चार दशक से यमुनापार से प्रकाशित होने वाली हिंदी मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की अन्य कई रचनाओं को प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं के लिए भी विचारार्थ आमंत्रित किया गया है | साहित्य की विविध विधाओं के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ उपाध्याय को देश भर की अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जा चुका है | वह जमुनापार के अकेले स्वर्ण पदक प्राप्त पत्रकार हैं इनकी बाल साहित्य पर भी कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं |
डॉक्टर उपाध्याय की रचना को इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में शामिल होने पर स्थानीय कवियों साहित्यकारों और पत्रकारों ने बधाई दी है |

Show More

Related Articles

Close