[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराधउत्तर प्रदेश

छोटी सी बात पर गांव में चली गोलियां ,तमाशा देख रहे व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल

छोटी सी बात पर गांव में चली गोलियां ,तमाशा देख रहे व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल

मथुरा. गांव-देहातों में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद हो जाते हैं। ताजा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के मुथरा से जहां खेत से होकर टैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में अंधाधुंध गोलियां चलीं। इस घटना में एक तमाशबीन की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि जिन लोगों के बीच विवाद था उनमें से दो महिलाओं सहित सात लोग छर्रे लगने से घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, “यह मामला बलदेव थाना क्षेत्र के गांव तल्फीगढ़ी का है। जहां दिनेश खेत जोतकर पड़ोसी के खेत से होकर अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। जिसे लेकर जगदीश ने उसे टोका। इस पर दोनों में बहस होने लगी जो बढ़ते-बढ़ते गोलियां चलने लगीं।”

उन्होंने बताया कि सामान लेने आए पक्कीगढ़ी के रूप सिंह (32) के सिर में गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लाइसेंसी बंदूक से छह गोलियां चलाई गईं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया और एक लाइसेंसी बंदूक जब्त की। घायलों की पहचान वी.पी. सिंह, विकास, सोनू, मोहिनी, अनीता, सतीश और राजकुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचाप रूप सिंह के तौर पर हुई है।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतक रूप सिंह किसी पक्ष से नहीं था, वह तमाशबीन था। घायल किस-किस पक्ष के हैं, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Close