[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 12 अप्रैल: जानिए अपना राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने और विशेष लोगों से मुलाकात करने का रह सकता है। नए संपर्क आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपको आज प्रसिद्धि और सम्मान दोनों मिलने के योग हैं। आपके कुछ पुराने कामों की आसपास के लोग काफी सराहना करेंगे। किसी मामले में आप पीछे हट सकते हैं या काम को थोड़े समय के लिए स्थगित कर सकते हैं। समृद्धि के लिए जायफल को अपने साथ रखें।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज का दिन आपके लिए अपनी समस्याओं के साथ परिवार या दोस्तों की मदद करने का भी है। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। कोई पुराना अटका काम भी आज अचानक गति पकड़ सकता है या पूरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों और कामकाज में आप बेहतर संतुलन बना पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप हेल्थ के लेकर भी थोड़ा गंभीर रहें। समृद्धि के लिए तुलसी की चाय पिएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए थोड़ा घबराहट या बेचैनी भरा हो सकता है। कुछ काम आप अच्छे से निपटाएंगे लेकिन कुछ परिस्थितियों में आपका मूड बहुत अलग रहेगा। हो सकता है कुछ बातों पर आप बहुत अजीब तरह से भी रिएक्ट करें। परिस्थितियां आपको खासा प्रभावित करेगी। रिश्तों में समय गुजारना आपके लिए आवश्यक रहेगा। अपने सिद्धांतों के साथ चलें। धन आकर्षित करने के लिए तीन चीनी सिक्कों को कैरी करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी सफलता हाथ लगने का हो सकता है। आपको सफलता के लिए कोई नया रास्ता या योजना मिल सकती है, जो आपके लिए काफी कारगर हो सकती है। किसी पुराने साथी या सहयोगी की मदद से आपका कोई बड़ा का पूरा हो सकता है। आपको सफलता मिलने के योग हैं। खाने-पीने में लापरवाही आपके लिए भारी हो सकती है। इसका विशेष ध्यान रखें। धन को आकर्षित करने के लिए दक्षिण पूर्व में मनी प्लांट वाला पॉट रखें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:    आज का दिन आपके लिए बहुत सारी सफलताओं और अच्छी खबरों से भरा हो सकता है। आज काम के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता या खुशी मिलने के संकेत दे रहा है। कार्ड्स कहते हैं कोई बड़ी उपलब्धि आपके खाते में आ सकती है। आपको अपने कामों पर फोकस और टारगेट को प्रायोरिटी पर रखना है। लाभ मिलने के योग हैं। सफलता के लिए काम की टेबल पर एक घोड़े की एक मूर्ति रखें। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने की शुरुआत करने का है। जो  नए विचार अभी तक आपकी प्लानिंग में ही थे, उनको अमली जामा पहनाने का दिन है। आपको परिस्थितियों को लेकर पूर्वाभास हो सकता है। किसी मामले में आपको लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। थोड़ा आलस पर नियंत्रण करना जरुरी है। काम पर उत्पादकता के लिए अपने गैजेट को अपनी बाईं ओर रखें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। कुछ निजी मामलों में आपके लिए निराशा का समय रह सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में आज दिन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। किसी पुराने साथी से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा, जो आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों पर विजय दिला सकता है। कुछ लोगों के पुराने झगड़े भी सुलझ जाएंगे। सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए अपने घर को डी-क्लटर करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का होगा। लेकिन, कुछ गलतियां आपको परेशान भी कर सकती हैं। आपको थोड़ा बेचैन या चिढ़चिढ़ा बना सकता है। किसी ऐसी स्थिति में आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है, जहां आपने भविष्य के लिए काफी कुछ सोच रखा हो। आप अपने कामों से थोड़ा भटक भी सकते हैं। अपने आप को फोकस रखने के लिए आज कुछ देर ध्यान का सहारा लें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज का दिन आपके आर्थिक पक्ष या प्रोफेशनल लाइफ के मामले में कुछ विशेष रहेगा। किसी काम में आपको प्रशंसा मिल सकती है। आपको अचानक धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में अपने विश्वस्त लोगों को ना छोड़ें। आपको कोई बहकाने या इंफ्लूएंस करने की कोशिश कर सकता है। अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किसी गणेश मंदिर में 5 मिनट ध्यान लगाकर बैठें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज आपका मूड थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। आप अपने सहकर्मियों के कामकाज में गलतियां होने से चिढ़चिढ़ा महसूस कर सकते हैं। आज थोड़ा तनाव या काम में रुकावट आपको परेशान कर सकती है। किसी भी नए विचार को आज के दिन टाल दें। आज आपका मिजाज कुछ उखड़ा हुआ सा भी रह सकता है, कुछ लोगों से विवाद के भी योग हैं। नकारात्मक ऊर्जाओं को साफ करने के लिए देवताओं के सामने दीपक जलाएं।

 11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज आपको कुछ चीजों का चयन करना पड़ सकता है। समझदारी से चुनाव करें, क्योंकि यह आपकी सफलता को प्रभावित करेगा। कुछ अचानक बदलने की योजना बनेगी या सूचना मिलेगी। आपके लिए नया अवसर सामने होगा। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें। धन को आकर्षित करने के लिए लाल रंग की चीजें पहनें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। प्रमोशन पाने के लिए प्रयास करें, आपके वरिष्ठ आपके हर काम की सराहना करेंगे। कोई अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। आपके किसी प्रयास को लोगों की तारीफ और सम्मान मिल सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। धन लाभ के योग है। समृद्धि के लिए अपने बटुए में सूखी तुलसी रखें।

Show More

Related Articles

Close