[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कस्बे में किया सदस्यता अभियान का श्री गणेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने औरंगाबाद में किया सदस्यता अभियान का श्री गणेश,संगठन की मैराथन बैठक में कार्य कर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की समझाई रुपरेखा

औरंगाबाद:- भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने शुक्रवार को महिला मोर्चा मंडल सर्वेश वर्मा के आवास पर पार्टी के संगठन पदाधिकारियों की विशेष बैठक में भाग लिया. सिसोदिया ने सभी पदाधिकारियों के सौंपे गए दायित्वों के संबंध में जानकारी ली तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श करते हुए रणनीति बनाई.

सिसोदिया ने ग्रहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर जारी किये गए सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया.

तीन घंटे चली बैठक में पार्टी के सभी शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों, और सत्यापन अधिकारियों, सभी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, आदि मौजूद रहे.

इस अवसर पर प्रदीप लोधी देवी सरन लोधी, डा० अशोक लोधी, मंडल प्रभारी मीनाक्षी सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, फतहसिंह गूर्जर, कृष्ण लोधी, अंकुर खटाना राजकुमार शर्मा, धुर्माशु शर्मा, अमित गूर्जर, कुलदीप लोधी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close