[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया मनमोहक वर्णन

बुलंदशहर:- काष्णिॅ श्री बांके बिहारी मित्र मंडल बुलंदशहर के तत्वधान में डी एम रोड़ नर्मदेश्वर धाम मंदिर के निकट पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पंचम दिवस के पावन प्रसंग में परम पूज्य श्री काष्णिॅ सुमेधानंद जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया |

परम पूज्य काष्णिॅ स्वामी सुमेधानंद जी महाराज

प्रभु बालकृष्ण ने ब्रज में जन्म लेकर अपनी बाल लीलाओं के द्वारा अपने भक्तों को सुख प्रदान किया| भगवान ने अपनी बंसी की मधुरता से सभी भक्तों को आनंद की अनुभूति करायी| भगवान श्री कृष्ण ने माखन की चोरी की महाराज श्री ने कहा मन ही हमारा माखन है भगवान हमारे मन को चुराते हैं ,तथा कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूज्य श्री महाराज ने श्री गिरिराज जी की पावन कथा का स्मरण कराया |भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा बंद करके गोवर्धन जी की पूजा कराई| गिरिराज जी की पूजा में भगवान ने शिक्षा दी है कि व्यक्ति को अपना कर्म सदैव करते रहना चाहिए कर्म करने से ही व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है |

सभी भक्तों ने गिरिराज महाराज की पूजा की छप्पन भोग के दर्शन किए| कथा के बीच-बीच में महाराज जी के मुख्य भजन सुनकर सभी भक्त भावविभोर होकर नृत्य करने लगे| श्री गिरिराज महाराज जी के दिव्य झांकी का दर्शन कर सभी भक्तों ने दिव्य आनंद प्राप्त किया, महाराज श्री ने बताया जो मनुष्य गिरिराज जी की पूजा करता है ,श्री गिरिराज जी की परिक्रमा लगाता है उसके सभी संकट कट जाते हैं उसको भगवान के चरणों की प्राप्ति होती है ,उसका संसार सागर में उद्धार हो जाता है| आज के मुख्य यजमान अश्विनी अग्रवाल व अंजू अग्रवाल रहे, संजय गोयल ने बताया कल महाराज श्री के मुखारविंद से रुक्मणी मंगल विवाह उत्सव की कथा का वर्णन किया जाएगा, आज कथा में काष्णिॅ विजय कृष्ण महाराज ,अतुल कृष्ण, विकास अग्रवाल ,अरुण गोयल, गौरव सिंघल ,दीपेन गांगुली, सुलभ बंसल, संजय गोयल , नीरज ,मृदुल गोयल ,चेतन अग्रवाल, सुनील माहेश्वरी ,विवेक शर्मा, सुधीर बीबा ,अजय मित्तल, राधेश्याम गुप्ता ,शरद त्रिवेदी आदि सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे|

सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close